गोवा बंदरगाह से हुआ लौह अयस्‍कों का निर्यात: संतोष हेगड़े

Ex Lokayukta of Karnataka Santosh Hegde
बेंगलूरु। कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने गोवा सरकार से यह जांच करने को कहा है कि पड़ोसी राज्य से गोवा के बंदरगाहों के जरिए अवैध अयस्क निर्यात होने देने के लिए कौन जिम्मेदार था । गोवा बंदरगाहों से कर्नाटक के अवैध अयस्क निर्यात की हो। उन्‍होंने कहा कि दक्षिणी गोवा स्थित बंदरगाह मर्मुगाओ पोर्ट टस्ट के जरिए लगभग 45 लाख टन अयस्क निर्यात किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अयस्क जिसे स्थानीय इकाइयों में इस्तेमाल का बहाना कर लाया जा रहा था उसे बंदरगाह के जरिए अवैध रूप से निर्यात किया गया है। हेगड़े के अनुसार यह स्थानीय लोगों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हो सकता । उन्होंने कहा कि अवैध निर्यात का यह काम अनजाने में नहीं हो सकता। इसको करने में कई बड़े नाम शामिल हैं जिसकी जांच होनी चाहिए। गोवा सरकार को इस ओर ध्‍यान देना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि इस राज पर से पर्दा उठना चाहिए कि वे कौन लोग हैं जिन्होंने अयस्क को गलत तरीके से निर्यात किया। हेगड़े ने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल गोवा के अधिकारियों के बारे में कर्नाटक लोकायुक्त के पास कोई सुराग या सूचना नहीं है। गौरतलब है कि संतोष हेगड़े ने कर्नाटक में अवैध खनन मामले पर रिपोर्ट तैयार की थी। जिसके बाद कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा को अपनी कुर्सी गवांनी पड़ी थी। इतना ही नहीं इसके अन्‍य दो आरोपी रेड्डी बंधू इस समय जेल में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+