टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण के बयान पर हंगामा

ज्ञात हो कि प्रशांत भूषण ने कहा था कि कश्मीर में जनमत संग्रह कराया जाए और सेना हटा ली जाए। उनके इस बयान के बाद से ही देश में इस प्रकार की प्रतिक्रियाएं आने लगीं कि कश्मीर देश का अभिन्न अंग हैं और इस पर किसी भी प्रकार का जनमत बर्दाश्त नहीं होगा।
टीम अन्ना की कोर कमेटी के एक प्रमुख सदस्य ने वाराणसी में जारी एक बयान में कश्मीर पर टिप्पणी कर दी। कश्मीर पर की गयी टिप्पणी अन्ना हजार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से बिल्कुल अलग है। प्रशांत भूषण के बयान के बाद हंगामा मच गया। राजनीति सूत्रों के अनुसार टीम अन्ना के अन्य सदस्य भी इस मुद्दे पर प्रशांत भूषण से खफा हो गये हैं तथा अन्ना हजारे तक इसकी जानकारी दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रशान्त भूषण के इस बयान की निन्दा की।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि प्रशान्त भूषण का यह बयान भारतीय संविधान और राष्ट्र की सम्प्रभुता को नकारने वाला बयान है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को इस बयान को गम्भीरता से लेकर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। दीक्षित ने कहा कि संसद ने सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित कर समूचे जम्मू काश्मीर को भारत का अभिन्न अंग माना है। प्रशान्त भूषण का बयान संसद के उस प्रस्ताव की भी अवमानना है। उन्होने कहा कि इस मुद्दे पर प्रशान्त भूषण को देश से माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications