राजस्थान: मौत की चुस्की लेकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जालिया निवासी भोजा बलाई की पत्नी मन्नी देवी रोज की तरह सोमवार की सुबह भी चाय बना रहीं थी। पत्ती की जगह उसने गलती से फसल में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा फोरऐंट मिला दी। पति और पत्नी सहित उनके तीन बच्चों ने चाय भी पी ली। सबकुछ ठीक था। दो बच्चे स्कूल भी पढ़ने चले गये। थोड़ी देर बाद घर पर मौजूद भोजा, मन्नी देवी और उनका एक बेटा अचेत होकर गिर पड़े।
इधर स्कूल में दोनों बच्चों की हालत खराब होने लगी। स्कूल के टीचर ने उन्हें घर जाने को कहा। घर पहुंचते ही यह दोनों बच्चे भी अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पांचों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही भेजा और उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि मन्नी देवी ने इजाज के दौरान दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications