चिदंबरम को लेकर पीएम के लौटने तक फैसला नहीं

वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी की 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले मामले में पीएमओ को लिखी चिट्ठी के बाद से कांग्रेस में आपसी तनातनी शुरू हो गई थी। जिसमें प्रणव मुखर्जी ने कहा था कि चिदंबरम ने कहा था कि 2008 में वित्तमंत्री पद पर रहते हुए चिदंबरम 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को रोक सकते थे। इसके बाद चिदंबरम ने अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन कर इस्तीफे की पेशकश कर डाली थी। पीएम ने उन्हें ऐसा करने के लिए मना कर दिया था। कांग्रेस पार्टी ने भी चिदंबरम का समर्थन किया था।
इस पूरे मामले पर चर्चा करने के लिए चिदंबरम ने सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा था। सोनिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रणव मुखर्जी और चिदंबरम से मुलाकात की। ए राजा ने भी चिदंबरम के इस घोटाले में शामिल होने की बात कही थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि 2जी स्पेक्ट्रम के लाइसेंस न बेचने और उनकी कीमत तय करने की रणनीति चिदंबरम से मिलकर बनाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications