तेलंगाना राज्य के लिए दिल्ली में डेरा डाले हैं कांग्रेस सांसद

तेलंगाना मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। जिस वजह से यहां आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस मांग को लेकर राज्य में 14 दिनों का प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन की वजह से राज्य की इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति करने में मुश्किलें आ रही हैं। कोयले की सप्लाई कम होने की वजह से बिजली का उत्पादन कम हो रहा है।
गौरतलब है कि तेलंगाना मांग को लेकर पिछले कई महीनों से आंध्र प्रदेश की सियासत में उबाल आया हुआ है। इस मांग को लेकर बहुत से मंत्री व सांसद केंद्र सरकार को इस्तीफा भी सौंप चुके हैं। जिसके बाद भी इसका कोई हल नहीं निकल पाया है। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी भी तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग का समर्थन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications