कपिल सिब्बल तो कुटिल मुनि है: बाबा रामदेव

राजबाला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये बाबा रामदेव ने कहा कि इस हादसे के लिए कपिल सिब्बल भी बराबर के जिम्मेदार हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि कपिल सिब्बल ने कुटिलता की सारी हदें पार कर दी हैं। इसलिये उन्हें कुटिल मुनि कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वहीं बाबा रामदेव ने पूरे मामले को एक नया मोड़ देते हुए कहा कि कपिल से बात करने में तो अन्ना हजारे भी डरतें हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि गांधीवादी विचारधारा वाले समाजसेवी अन्ना हजारे कपिल सिब्बल से सिर्फ इस लिये डरते हैं कि सिब्बल को बात करने की तमीज नहीं है। गौरतलब है कि रामलीला मैदान में अनशन के दौरान पुलिस कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल राजबाला की सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications