भ्रष्टाचार से मुक्ति संभव नहीं : कल्याण सिंह

जनक्रान्ति पार्टी के संरक्षक एवं कल्याण सिंह का कहना है कि देश भ्रष्टi लोगों के हाथों में है। ऐसे में भ्रष्टाचार से मुक्ति संभव नहीं है। कल्याण सिंह ने कहा कि केन्द्र की संप्रग सरकार के कार्यकाल में पूर्व मंत्री ए. राजा और सुरेश कलमाड़ी जैसे लोग जेल में हैं और केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिद बरम का मामला भी जल्द ही सामने आने वाला है। जो सरकारें ऐसे ग भीर कृत्यों की दोषी हो, ऐसी सरकारें भ्रष्टाचार पर क्या अंकुश लगा पायेंगी।
कल्याण ने भारतीय जनता पार्टी को भी भ्रष्ट लोगों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि जिस दल के नेता लालकृष्ण आडवाणी 'जय श्रीराम' का नारा छोडकर 'जय जिन्ना' का नारा लगा रहे हों उसके नेता भ्रष्टाचार से क्या लडेंग़े। वहीं प्रदेश की मायावती सरकार को भी उन्होंने भ्रष्टाचारी करार दिया। कल्याण ने कहा कि प्रदेश के तमाम मंत्री व जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार, बलात्कार व हत्या जैसे अपराधों में आरोपी हैं। सभी दलों को भ्रष्टाचारी बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे दलों के रहते भ्रष्टाचार रोक पा असंभव है।












Click it and Unblock the Notifications