हिसार में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

इस टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल व कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार न्योली खूर्द निवासी जगदीश चंद्र की बताई जा रही है।
इस संबंध में आदमपुर पुलिस ने बताया कि वाहनों में टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पर सवार छोटूराम (35) निवासी ढ़ाणी माजरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक रामनिवास (24) निवासी बड़ोपल की आदमपुर के सामान्य अस्पताल में लाते समय रास्ते में मौत हो गई। तीसरे युवक राधेश्याम(40) निवासी मदनपुरा को गम्भीर हालत में हिसार के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिसार भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications