आतंकवाद के नाम पर ब्रिटेन ने भी पाकिस्‍तान पर साधा निशाना

Britain furious over terrorist activities
ब्रिटेन। अमेरिका ही अकेला ऐसा देश नहीं है जिसे लगता है कि पाकिस्‍तान अपने यहां आतंकवादियों को शरण के साथ-साथ प्रशिक्षण भी देता है। ब्रिटेन की पुलिस ने ऐसे 6 आतंकवादी गिरफ्तार में लेने का दावा किया है जो पाकिस्‍तान से प्रशिक्षण प्राप्‍त कर वहां आए हैं। ब्रिटेन पुलिस का कहना है कि ये लोग यहां आत्‍मघाती हमला करने की तैयारी में थे।

पुलिस का कहना है कि पिछले सप्ताह बर्मिंघम इलाके से गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 4 के खिलाफ ब्रिटेन में आतंकवादी वारदात को अंजाम देने की तैयारी करने और 2 अन्य पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है। बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ये लोग बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए विस्फोटक तैयार करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने गुप्‍त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शक के बिनाह पर इन्‍हें गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए इन लोगो को आज वेस्ट लंदन मजिस्टेट की अदालत में पेश किया गया। इनमें से 30 साल के इरफान नासिर और अन्‍य आरोपी 26 साल के इरफान खालिद पर पाकिस्तान जाकर आतंकवादी प्रशिक्षण लेने का आरोप है। इसके अलावा इन लोगों पर फिदायीन वीडियो टेप बनाने के अलावा विस्फोट करने के अलावा आत्मघाती हमलों के लिए साजिश रचने का मामला पाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+