बहुत बड़े धोखेबाज हैं बाबा रामदेव : दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh
हमीरपुर। एक बार फिर से कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने योग गुरू बाबा रामदेव पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ठग थे, ठग हैं और ठग रहेगें। वो जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। जब योग गुरू या संन्यासी लोभ की बात करने लगे, उसमें साधना की जगह लालच दिखायी देने लगे तो ऐसे संन्यासी को गले में पत्थर बांध कर नदी में डुबो देना चाहिए।।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बाबा रामदेव इस समय सत्ता प्रेमी नजर आ रहे हैं। और अपना मतलब साधने के चक्कर में वो आम जनता का यूज कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले अपनी स्वाभिमान यात्रा के दौरान हमीरपुर में बाबा रामदेव ने कहा था कि 2 जी घोटाले की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को थी इसलिए असली आरोपी तो प्रधानमंत्री ही है इसलिए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए। देश को कुछ नेता दीमक की तरह निगलते जा रहे हैं। और देश कंगाल होता जा रहा है और आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

इन दिनों बाबा रामदेव स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे है। उनका कहना है कि वो इस यात्रा के जरिये लोगों को काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+