आतंक को समर्थन देने वाला पाक कार्रवाई के लिए तैयार रहे: अमेरिका

अमेरिका के इस आरोपों का कड़ा विरोध जताते हुए पाकिस्तान ने कहा था कि अमेरिका अपने सहयोगी पर इस तरह की दोहमत लगाने से बाज आए। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने अमेरिका गई पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी ने कहा था कि अमेरिका ने अगर इस तरह की बयानबाजी जारी रखी तो वह अपना सहयोगी खो देगा। यहां तक की यह आशंका भी व्यक्त की जा रही थी कि रब्बानी अपना दौरा बीच में छोड़ वतन वापसी कर सकती हैं।
अमेरिका का कहना है कि उसके पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि पाकिस्तान में आतंकी संगठनों को शह दी जाती है। काबुल पर हुए आतंकी हमले पर आईएसआई के हाथ होने के भी सबूत होने की बात अमेरिका कह चुका है। अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने बताया कि पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई संभव है। ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान मे पाए जाने के बाद से अमेरिका पाकिस्तान को संदेह की नजर से देखता है।












Click it and Unblock the Notifications