फर्जी फ्रेंडशिप क्‍लब चलाने वाले 2 युवक 16 लड़कियों सहित गिरफ्तार

2 boys along with 16 girls held for running illegal Friendship Club
दिल्‍ली। हैलो मुझसे दोस्‍तो करोगे। कुछ इस तरह के लुभावने विज्ञापन देकर फर्जी फ्रेंडशिप क्‍लब चलाने वाले एक ग्रुप का भंडाफोड़ दिल्‍ली की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने किया है। पुलिस ने इस क्‍लब को चलाने वाले 2 युवकों और अन्‍य 16 लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बाकायदा ग्राहक बनकर फर्जी फ्रेंडशिप क्‍लब चलाने वाले इस क्‍लब का भंडाफोड़ किया।

इस क्‍लब का काम करने का तरीका भी अलग था। ये लोग न्‍यूजपेपर में विज्ञापन निकालते थे। ये लोग हर बार अपना अलग ब्रैंड नाम के साथ विज्ञापर देते थे। कभी फ्रेंडशिप क्‍लब तो कभी मसाज पार्लर नाम से ये लोग विज्ञापन देते थे। जिसमें कई मोबाइल नंबरों की भी लिस्‍ट दी जाती थी। इन नंबरों पर कॉल करने वाले लोगों से लड़कियां अश्‍लील बातें करती थीं। कॉल करने वालों से रजिस्‍ट्रेशन चार्ज के नाम से पैसे ऐंठे जाते थे। जिसके बाद फ्रेंडशिप की अलग-अलग कैटेगरी के लिए लोगों से पैसे वसूले जाते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग दिल्‍ली के उत्‍तम नगर और डाबड़ी में अपना दफ्तर चलाते थे। बहुत ही कम समय में इन्‍होंने अपना काम बहुत अच्‍छे तरीके से चला लिया था। गिरफ्तार किए गए लड़कों को नाम सुरेंद्र और नितेश है। ग्राहकों से अश्‍लील बातें करने के लिए इन लोगों ने 16 लड़कियों को नौकरी पर रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+