प्रेमिका ने घर छोड़कर भागने से मना किया तो प्रेमी ने जिंदा जला दिया

Uttar Pradesh: Minor girl burnt alive in Allahabad
इलहाबाद। इलाहाबाद के उतरांव थाना क्षेत्र के बसगिद बाजार में एक किशोरी को बुधवार देर रात उसके प्रेमी ने ही जिंदा जला दिया। उसने उसके साथ भागने से इंकार कर दिया था। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के ही एक युवक को नामजद किया गया है। हालांकि, पुलिस अभी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

बसगिद बाजार निवासी स्व. रेहान की पुत्री रूबीना (15) (दोनों बदला नाम) का गांव के ही मेहताब नामक युवक से प्रेम संबंध था। बुधवार देर रात मेहताब रूबीना के घर पहुंचा। कमरे में दोनों में कुछ बातचीत हुई और फिर अचानक रूबीना तेज-तेज चिल्लाने लगी। दूसरे कमरे में सो रही उसकी मां रजिया (बदला नाम) मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी आग की लपटों से घिरी है।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार आग पर काबू पाया। रजिया ने बताया कि मेहताब देर रात रूबीना के पास आया और उससे भाग चलने की बात कही। इंकार करने पर मिट्टी का तेल उसके ऊपर छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है मगर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+