रथ पर सवार अखिलेश यादव ने मायावती को ललकारा

Akhilesh Yadav's Rath Yatra second phase
लखनऊ। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं को जनता की याद आने लगी है। क्रांति रथयात्रा लेकर चुनाव प्रचार पर निकली सपा ने चुनाव में जनता का सहयोग मांगा है। बसपा सरकार के खिलाफ जनजागरण के लिए क्रांति रथ लेकर निकले अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की और सत्ता परिवर्तन की इस लड़ाई में जनता से सपा का साथ देने की अपील की।

कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार व जन समस्याओं के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनविरोधी है। जनता के हितों से उसे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने दोहराया कि पिछले साढ़े चार साल में बसपा राज में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया। दलितों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े और विकास ठप पड़ गया है।

बसपा सरकार के दौरान प्रदेश में पाकों व मूर्तियों के निर्माण को उन्होंने धन की बर्बादी बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई पार्को और मूर्तियों की स्थापना में उड़ा दी गयी। अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि यदि जनता साथ दे तो निश्चित ही चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन होगा। सत्ता परिवर्तन के बाद बसपा से इस फिजूल खर्चे का पूरा हिसाब लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि सपा ही चुनाव के बाद अच्छी स्थिति में होगी। यदि जनता सहयोग करेगी तो सपा अकेले दम पर सरकार बनायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+