2जी घोटाले में फंसे चिदंबरम के बचाव में उतरे मनमोहन

आरटीआई और प्रणव मुखर्जी की चिट्ठी ने पी चिदंबरम को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में फंसा दिया था। जिसके बाद बीजेपी ने मांग की थी कि पी चिदंबरम या तो अपने पद से हट जाएं या फिर उन्हें हटा दिया जाए। चिट्ठी प्रकरण पर जब प्रणव मुखर्जी से सफाई मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। वैसे यह पहला मामला नहीं था जब 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में पी चिदंबरम का नाम आया हो। इस घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व दूर संचार मंत्री ए राजा ने भी कहा था कि 2जी स्पेक्ट्रम मामले की पूरी जानकारी पी चिदंबरम को थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन कर इस्तीफा देने की पेशकश की थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत वापस आने तक इस मामले में चुप्पी बनाए रखने के लिए कहा। वहीं प्रणव मुखर्जी का भी कहना है कि उन्होंने पी चिदंबरम से फोन पर बात की है। इस पूरे मामले में पी चिदंबरम पर यह आरोप लग रहे हैं कि उनकी जानकारी में ही 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी न होकर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाइसेंस आवंटित किए गए। जिससे सरकार को 1 लाख 76 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications