सिक्किम में फिर आया भूकंप

Minor tremor jolts quake-hit Sikkim again
गंगटोक। जोरदार भूंकप के बाद सिक्किम में हुए बर्बादी का अभी सहीं से आंकलन भी नहीं किया गया था कि आज आये दोबारा भूंकप के झटकों ने धरती को हिला दिया। खैर इस झटके में किसी भी तरह‍ का कोई नुकसान नहीं हुआ है मगर इसने स्‍थानीय लोगों को दिल और दिमाग पर एक गहरा असर डाल दिया है। मौसम विभाग की मानें गुरुवार की रात लगभग 10 बजे रिक्‍टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूंकप आया। ‍

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। मगर लोगों के दिल में डर इस कदर बैठ गया था कि लोगों ने पूरी रात सडक पर ही गुजारी। आपको बताते चलें कि बीते रविवार को भूंकप ने सिक्किम में जमकर तबाही मचाई थी।

रविवार को आये भूकंप के इन झटकों में सिक्किम का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया था। इस भूंकप में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी और संपर्क कट जाने के कारण मदद कार्य में दिक्‍कतें आ रही थी। मालूम हो कि सिक्किम में 19 गांवों से अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है जिसके चलते अभी भी यहां मदद नहीं पहुंच सकी है। इन गांवों में लगभग 10 हजार लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+