सड़क दुर्घटना में चार डेरा प्रेमियों की मौत

Four Dera members killed in road accident in Sirsa
सिरसा। राष्ट्रीय राजमार्ग 10 स्थित मिल्क प्लांट के निकट आज प्रात: पंजाब रोडवेज की बस व मारुति कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन महिलाओं सहित चार डेरा प्रेमियों की मौत हो गई। बस में सवार तीन यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर उपपुलिस अधीक्षक पूर्ण चंद पंवार, डिंग थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे। शव सामान्य अस्पताल पहुंचाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार अंबाला के अंतर्गत गांव उदयपुर निवासी रोहित पुत्र सुरेंद्र कुमार आज प्रात: मारुति कार में अपनी माता पुष्पा, रिश्तेदार धर्मोबाई पत्नी चिमनलाल व एक अन्य महिला देबो बाई के साथ डेरा सच्चा सौदा आ रहा था। जैसे ही कार राष्ट्रीय राजमार्ग 10 स्थित गांव सुचान के निकट मिल्क प्लांट के पास पहुंची, सिरसा की तरफ से जा रही पंजाब रोडवेज की बस से उसकी भिड़ंत हो गई। जबरदस्त भिड़ंत में कार के परखचे उड़ गए।

घटनास्थल पर ही कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई। बस चालक का भी नियंत्रण खो जाने से बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बस में सवार तीन यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर उपपुलिस अधीक्षक व डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+