दिल्ली: पत्नी ने मकान हड़पा, पति होटल की शरण में

वर्ष 2006 में उनकी पत्नी ने उन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुजुर्ग का कहना था कि उनकी पत्नी को किसी ने गुमराह किया हुआ है, जिस कारण वह उनसे झगड़ती रहती है। पत्नी ने मकान से उन्हें निकाल दिया है, वह होटल में कमरा लेकर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने दोनों को पीपी केंद्र में बुलाकर सुलह कराने के निर्देश दिए हैं।
हाल ही में मेट्रीमोनियल के जरिये युवक-युवती की शादी हुई थी। कुछ दिन बाद ही दोनों में झगड़ा होने लगा। वजह, युवक देखने में स्मार्ट है, जबकि युवती सामान्य शक्ल सूरत की है और हाइट थोड़ी कम है। रोज के झगड़े से परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी। बृहस्पतिवार को काउंसलिंग में ससुर ने विवाहिता के सामने अजीबो-गरीब शर्त रख दी। उसने कहा कि अगर बेटे से उसकी नहीं बनती है, तो वह उससे मतलब न रखे। वह उनकी बेटी बनकर घर में रहे। वह धूमधाम से उसकी शादी कराएंगे। मगर ब्याहता ने यह शर्त मानने से इंकार दिया।












Click it and Unblock the Notifications