सरकार बनाने के लिए बसपा का हाथ नहीं थमेगी भाजपा

Bhartiya Janta Party leader Rajnath Singh
लखनऊ। पिछली बातों को याद कर भाजपा नेता आज भी सहम जाते हैं। यह बात राजनाथ सिंह ने स्पष्टi कर दी। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार बनाने के लिए वह बसपा पर किसी भी रूप में भरोसा नहीं करेंगे और न ही बसपा से किसी भी तरह का गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथ पार्टी बसपा को किसी भी तरह का समर्थन तक नहीं देगी।

बदायूं जाते समय भाजपा नेता ने कई मुददों पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व अराजकता को जो माहौल है वह बसपा सरकार की देन है। बसपा की वजह से ही आज आम आदमी डरा सहमा रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों ओर अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और कानून के रक्षक हाथ बांधे खड़े हैं। उन्होंने बसपा पर आरोप लगया कि बहुजन समाज पार्टी समाज को तोडऩे का कार्य कर रही है।

यह पूछने पर कि यदि आगामी विधान सभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत न मिला तो क्या भाजपा बसपा को समर्थन दे सकती है इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी अब किसी भी परिस्थिति में बसपा को समर्थन नहीं देगी। उन्होंने पुराने कटु अनुभवों का याद करते हुए कहा कि बसपा विश्वास योग्य पार्टी नहीं है और बसपा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बसपा जनता के हित में कार्य नहीं करती। भाजपा नेताओं द्वारा शुरू की जा रही रथ यात्राओं के विषय में श्री सिंह का कहना था कि भ्रष्टाचार एवं महंगाई समेत विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के प्रति आम आदमी को जागरूक करने के लिए यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इन यात्राओं के माध्यम से लोगों को सरकार की हकीकत से परिचित कराया जाएगा तथा यह अपील की जाएगी कि अपराध मुक्त सरकार के लिए जनता भाजपा का साथ दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+