दिल्ली-मुंबई धमाकों के पीडि़तों से मिले अन्ना फिर जायें पाकिस्तान: ठाकरे

शिवसेना से राज्यसभा सदस्य और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि भारत में होने वाली आतंकी घटनाओं में पाकिस्तान का ही हाथ रहता है तो फिर अन्ना पाकिस्तान क्यों जाना चाहते हैं। राउत ने कहा कि अब तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों को समाप्त का लेना चाहिए। इस क्रम में राउत ने कहा है कि अन्ना हजारे को भी पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया न्यौता स्वीकार नहीं करनी चाहिए।
राउत ने कहा कि अन्ना हजारे पहले तो मुंबई और दिल्ली जाकर बम धमाकों में मारे गये लोगों के परिजनों से मुलाकात करें और फिर यह निर्णय लें कि उन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए या नहीं। आपको बताते चलें कि पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरु करने से पहले समाजिक कार्यकर्ता करामत अली अन्ना हजारे से मुलाकात करने के लिये उनके गांव रालेगण सिद्धी आये थे। उसके बाद उन्होंने अन्ना को पाकिस्तान आने का न्यौता दिया था।












Click it and Unblock the Notifications