अमर अंकल की तबियत जानने दिल्ली जाउंगा: अखिलेश यादव

SP General secretary Akhilesh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि क्रांति रथ यात्रा के बाद वह अमर अंकल से मिलने जाएंगे। अमर सिंह इन दिनों बीमार हैं और एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि अंकल का अभी भी पुराना ही सम्मान कायम हैं और वह जल्द ही उन्हें तबियत का हाल जानने दिल्ली जाएंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि प्रदेश के विभिन्न में जाकर वह महसूस कर रहे हैं कि पार्टी का जनाधार काफी मजबूत है और सभी जिलों में सपा के कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

उन्होंने लखनऊ, ही नहीं कानपुर, लखीमपुर व रायबरेली सभी जगहों पर सपा की बयार आ चुकी है और आने वाले दिनों में विधान सभा चुनाव में इसके नतीजे देखने को मिलेंगे। सपा अध्यक्ष का कहना है कि कुछ स्थानों से कुछ शिकायतें मिलीं जिसके लिए पार्टी मुखिया मुलायम सिंह को सूचित किया जाएगा जिसके बाद ही उस पर निर्णय हो सकेगा। पार्टी के उम्मीदवारों के विषय में उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन बहुत सोच समझकर किया जा रहा है यदि किसी भी उम्मीदवार पर कोई आरोप लगता है अदालत उसे सजा देती है तो पार्टी तत्काल उस उम्मीदवार का टिकट काट देगी।

श्री यादव ने भ्रष्टाचार पर अपना मत साफ करते हुए कि भ्रष्टाचार के प्रति पार्टी का नजरिया पूरी तरह से साफ है और जो भी भ्रष्टाचार कर रहा हो उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अन्ना हजारे व उनकी टीम की मुहिम का समर्थन करते हुए कहा कि श्री हजार द्वारा जो भी किया गया वह देश हित में है और उनके अभियान की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश में है क्योंकि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।

राज्य में मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं आम जनता की सुनवाई करने की फुर्सत किसी को नहीं है। पार्टी के पुराने साथी अमर सिंह के मुद्दे पर श्री यादव ने कहा कि अमर अंकल भले ही पार्टी में न हो लेकिन उनके सम्मान में किसी प्रकार की कमीं नहीं है उनका पार्टी वही पुराना सम्मान कायम है तथा मैं स्वयं उनसे मिलने जाउंगा। श्री यादव ने कहा कि फिलहाल तो में क्रांति रथ पर हूं इसलिए अभी नहीं लेकिन यात्रा समाप्त होते ही अंकल से मिलने जाउंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+