दबाव में नहीं करेंगे किसी दल से समझौता: कल्याण

भाजपा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब 'जय श्रीराम' का नारा छोड़कर 'जय जिन्ना' का नारा अपना लिया है। कल्याण ने कहा कि भाजपा ने अपनी पहचान खो दी है, जिन मुद्दों पर वह जानी जाती थी, अब उसने उन्हीं मुद्दों की धज्जियां उड़ा दी हैं। राजनाथ सिंह से अपनी तल्खी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को रसातल में पहुंचाने के लिए राजनाथ ङ्क्षसह ही काफी हैं। भाजपा को नेतृत्वविहीन बताते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा में कोई नेता ही नहीं है।
वहीं बहुजन समाज पार्टी पर उन्होंने अविश्वास जताया। कांग्रेस की निन्दा करने से भी वह नहीं चूके। उन्होंने कहा कि गांधीवादी अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के आंदोलनों से कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। लोकपाल विधेयक पर अन्ना का समर्थक करते हुए श्री सिंह ने कहा कि अन्ना की मांग जायज है। कल्याण सिंह ने कहा कि वह इस बात के समर्थक हैं कि सशक्त लोकपाल बिल बने। इसके दायरे में सांसद तथा प्रधानमंत्री को भी लाना चाहिए। श्री सिंह ने यह भी मांग रखी कि न्यायपालिका के लिए अलग से राष्ट्रीय न्यायिक आयोग बनना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications