भाजपा का दावा चुनाव में 403 सिटों में से 282 सीटों पर होगी जीत

Bharatiya Janata Party Logo
लखनऊ। विधान सभा चुनाव से पूर्व सभी दल अपने-अपने ढंग से चुनावी आंकलन में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सर्वेक्षण कराया तो पता चला कि पार्टी चुनाव में 282 सीटों पर विजयी होगी। तीन चरणों वाले सर्वेक्षण की रिपोर्ट आने के बाद पार्टी पदाधिकारी काफी प्रसन्न हैं। भारतीय जनता पार्टी सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट में जिन सीटों पर जीतने की बात सामने आयी है उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्योंकि वहां जनाधार मजबूत है।

पदाधिकारी कहते हैं कि जिन सीटों पर पार्टी कमजोर है वहां अधिक मेहनत की जाएगी। भाजपा पदाधिकारी बताते हैं कि सर्वेक्षण तीन चरणों में स्वतंत्र व निष्पक्ष एजेंसियों द्वारा करवाया गया है। रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि प्रदेश के सवर्ण मतदाताओं का पार्टी की तरफ रूझान बढ़ा है। प्रदेश में आगामी 13 अक्टूबर से वरिष्ठ पार्टी नेताओं राजनाथ सिंह व कलराज मिश्र द्वारा शुरू होने वाली जन स्वाभिमान यात्रा में इन सीटों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

श्री सिंह व श्री मिश्र द्वारा की जाने वाली यह यात्रा फिलहाल राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों में से 332 क्षेत्रों से गुजरेगी और लगभग पांच हजार किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। ज्ञात हो कि श्री ङ्क्षसह यात्रा की शुरूआत मथुरा से और श्री मिश्र वाराणसी से होगी। यात्रा के तहत उन सवर्ण मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की जाएगी जो पार्टी से दूर हो गए हैं क्योंकि यही वोट पार्टी के मूल मतदाता रहे हैं। लगभग 245 घंटों की इस यात्रा में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता सुश्री उमा भारती, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप साही, मुख्तार अब्बास नकवी तथा विनय कटियार भी शामिल होंगें।

ज्ञातव्य है कि पार्टी में राजनाथ सिंह व कलराज मिश्र जैसे कद्दावर सवर्ण नेता हैं और उन्हें इस बात के समीकरण बनते दिख रहे हैं कि सत्तारूढ बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस सवर्णों का मोहभंग हो रहा है ऐसे में भाजपा उनके सामने एक बेहतर विकल्प पेश कर सकती है। इसी समीकरण को केन्द्र मानकर यह यात्रा निकाली जाएगी। कहा जा रहा है कि जनस्वाभिमान यात्रा के माध्यम से पार्टी भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था पर मुखर होगी और प्रदेश की मायावती सरकार के कुशासन से मुक्त कराकर भाजपा को मौका दिये जाने की अपील की जाएगी।

हालांकि सर्वेक्षण रिपोर्ट पार्टी कोइस बात के संकेत दे रही है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी लेकिन पार्टी नेताकोई भी विकल्प छोडऩा नहीं चाहते हैं। भाजपा के सर्वेक्षण में प्रदेश को संगठनात्मक दृष्टिi से छह भागों में बांटा गया तथा प्रत्येक सीट का तीन चरणों में सर्वेक्षण कराया गया। प्रदेश विधानसभा की कुल ४०३ सीटों में अवध में 81, काशी में 72, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 70, ब्रज क्षेत्र में 66, कानपुर क्षेत्र में 52 तथा गोरखपुर क्षेत्र में 62 सीटें हैं। भाजपा मानती है कि अब बसपा दोबारा सत्ता में नहीं आ सकती है और यही संदेश वह जनता को देना चाहते हैं जिससे पूर्व पार्टी जनता को भी भी बताने में जुटी है कि वह चुनाव पूर्व व चुनाव बाद किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+