हिसार चुनाव में दमखम के साथ उतरी टीम अन्ना

अन्ना हजारे के सहयोगी और आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिसार चुनाव टीम के लिए अग्नि परीक्षा के समान है। केजरीवाल ने कहा कि हमने जनता से अपील की है कि इस बार का चुनाव लोकपाल के मुद्दे पर लड़ा जाए। सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अपने पार्टी अध्यक्ष से लिखित आश्वासन लेकर आएं कि उनकी पार्टी संसद में जन लोकपाल के पक्ष में वोट करेगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा नहीं करेगा, उसे वोट नहीं देने के लिए हम जनता से अपील करेंगे। जन लोकपाल का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों में से जो सबसे योग्य और ईमानदार हो, उसे जनता अपना वोट दे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि अन्ना भी यहां का दौरा करेंगे पर वे नहीं आ सके तो सीडी के जरिए उनका वीडियो संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications