तारापुर गैस रिसाव में कंपनी के तीन अधिकारी नामजद

कंपनी के संयंत्र में हाइडोजन सल्फाइड गैस का रिसाव होने से चार कर्मियों की मौत हो गई थी और तीन अन्य को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में मौत के शिकार कर्मियों की पहचान नरेश वर्मा,दिनेश सिंह,शिवकांत तिवारी और प्रजापति के रूप में हुई है जो कंम्पनी में निरीक्षण का काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए तीनों कर्मियों की हालत अब खतरे से बाहर है। महाराष्ट प्रदूषण नियंत्राण बोर्ड और औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग भी घटना की स्वतंत्रा रूप से जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications