हड़ताल के बाद फिर शुरू हुई मुम्‍बई में सफाई

Mumbai
मुंबई। पिछले दो दिनो से कूड़े ढेरों से गुजर रहे मुम्‍बईवासियो को तब राहत मिली जब बीएमसी की हडताल खत्‍म हो गयी। नगरीय निकाय की यूनियन के पदाधीकारी और कर्मचारी वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर हडताल कर रहे थे। उनके हड़ताल वापस लेने के बाद महाराष्ट के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने उनसे सवाल किया कि क्या अंतरराष्टीय स्तर के शहर मुंबई में पर्याप्त नगरीय सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं।

चव्हाण ने नगर निगम के कर्मियों,यूनियन नेताओं से आत्मावलोकन करने को कहा वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग पर हो रही हड़ताल को यूनियन द्वारा वापस लेने के बाद चव्हाण ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कर्मचारियों को खुद के हितों से पहले मुंबईवासियों के हितों के बारे में सोचना चाहिये।

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है नगरीय निकाय के कर्मचारी और यूनियन के नेता आत्मावलोकन करें कि क्या वे अंतरराष्टीय स्तर के शहर को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करा पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+