विदेश में नौकरी का झांसा, थमा दिया फर्जी वीजा

Job in abroad, issued fake visa
नई दिल्ली। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली के व्यक्ति ने पूर्वी यूपी के एक दर्जन से अधिक लोगों को ठग लिया। इसमें गोरखपुर के दर्जनों लोग शिकार बने। वहीं, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर के लोगों की भी अच्छी तादाद है। एजेंट विवेक चड्ढा ने अफगानिस्तान में मोटी तनख्वाह की नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति करीब एक लाख से डेढ़ लाख रुपये लिए और फर्जी वीजा पकड़ा दिया। जब तक इन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ ठग लापता हो चुका था। उसके खिलाफ दिल्ली की सनलाइट कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

चड्ढा के संबंध कुछ सफेदपोशों से भी बताए जा रहे हैं। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र स्थित मजुरी गांव निवासी रामदरश पूर्वांचल के अन्य लोगों की तरह स्वयं भी विदेश जाकर पैसा कमाने का सपना देख रहा था। उसने कुलदीप नामक दोस्त से इसका जिक्र किया तो उसने विक्की चड्ढा उर्फ दुष्यंत सिंह के बारे में बताया। रामदरश के अनुसार कुलदीप ने बताया कि उसे विक्की ने ही सऊदी अरब भेजा था। दोस्त की बात पर विश्वास कर रामदरश ने परिचितों (करीब 13 लोगों) के साथ विक्की से मिलने की योजना बनाई।

विक्की ने उन्हें अपने आफिस सनलाइट कालोनी द्वितीय हरि नगर, आश्रम, दिल्ली बुलाया। वहां उसने प्रति व्यक्ति एक लाख बीस हजार रुपये मांगे। साथ ही अफगानिस्तान में नौकरी के लिए वीजा देने को कहा। विक्की ने पहली बार दस अगस्त को पैसे के साथ आने को कहा। दस अगस्त को सभी ने मिलकर उसे पंद्रह लाख साठ हजार रुपये दे दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+