उत्तर प्रदेश में दिमागी बुखार का कहर जारी

Japanese Encephalitis: Situation grim in Uttar Pradesh
लखनऊ। प्रदेश में दिमागी बुखार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तीन सौ के करीब लोगों की इससे मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों इसकी चपेट में हैं। स्वास्थ्य महकमें का दावा है कि वह बीमारी की रोकथाम के लिए प्रयाय कर रहा है लेकिन लगातार होती मौतें विभाग की हकीकत उजागर कर रही हैं।

प्रदेश के गोरखपुर का केन्द्र रही यह बीमारी प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी तेज से फैल रही है। राज्य के 35 जिले इस जानलेवा बीमारी से प्रभावित है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 274 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि गैर सरकारी आंकड़ों की माने तो चार सौ से ज्यादा जाने जा चुकी हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक डा. रामजी लाल का कहना है कि दिमागी बुखार के कहर से बचाव के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं लेकिन इस जानलेवा बीमारी से मृतकों की सं या बढ़ती ही जा रही है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर और बस्ती मण्डल में इस बीमारी का ज्यादा प्रभावित हैं। डीजी हेल्थ ने सफाई दी है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दिमागी बुखार के मरीजों की सं या में कमी आयी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 1729 मरीज एईएस से प्रभावित थे, जिसमें 267 की मृत्यु हो गयी थी जबकि इस बार मृतकों की सं या 262 है। उन्होंने बीमारी की मुख्‍य वजह दूषित जल बताया है। उनके मुताबिक प्रभावित जिलों में मानक के अनुरूप हैण्डपों को लगाने का अभियान चलाया गया है। वहीं यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि रोगी की अचानक मौत हो जाती है। चिकित्सक बताते हैं कि इस बीमारी में बुखार अचानक इस कदर बढ़ता है कि मरीज की मृत्यु हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+