अभी भी सिक्किम में फंसे है 400 पर्यटक

400 foreign tourists are still faceing trouble in Sikkim
नयी दिल्ली। सिक्किम में रविवार को आए भूकंप के कारण 400 विदेशी पर्यटक अभी भी राज्य के उत्तरी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। उत्तरी सिक्किम में केंद्र सरकार ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रो का दौरा करने व राहत कार्य के लिए एक दल का गठन किया है। यह दल राष्टीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से भूकंप से हुए नुकसान की भरपाई और राहत कार्यो के लिए सहायता देने संबंधी सिफारिशें करेगा। इस बीच सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री पी चिदंबरम हालात का जायजा लेने कल सिक्किम जाएंगे ।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बताया कि सिक्किम में इस भूकंप से हुई तबाही के चलते अब तक 57 लोगों के मारे जाने की खबर मिली हैं जिसमें सबसे अधिक 40 लोग राज्य के उत्तरी जिले में मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 700 मकान ढह गये हैं और 500 अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

अधिकारी के अनुसार राज्य में 66 किलोवाट क्षमता के 15 बिजलीघर हैं जिनमें से तीन में बिजली की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है, बाकि के लिए प्रयास किया जा रहा हैं। उत्तरी जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रो में भी बिजली की आपूर्ति सामान्य हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+