बेटे को बाप का सुख देने को पिता ने बहू को दिए स्‍पर्म

Father donate sperm to his infertile sons
अहमदाबाद। अहमदाबाद में रिश्‍तों का एक अजीब सा मामला सामने आया है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक पिता बनने की आस में एक व्‍यक्ति ने अपने ही पिता के स्‍पर्म का इस्‍तेमाल अपनी पत्‍नी को गर्भवती करने में किया है। यह मामला गुजरात का है। यहां का रहने वाला राहुल बदला हुआ नाम अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह अजोस्‍पर्मिया नाम की बीमारी से पीडि़त है। जिसमें स्‍पर्म का निर्माण नहीं होता है। जिसके बाद उसने पिता बनने के लिए अपने पिता के स्‍पर्म इस्‍तेमाल करने का फैसला किया। अब साइंस के हिसाब से राहुल के पिता अपने पोते के पिता होंगे।

अहमदाबाद में गाइनोकोलॉजिस्‍ट डॉक्‍टर शैलेश पटेल का कहना है कि अब इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं जिसमें लोग अपने परिवार के सदस्‍यों के स्‍पर्म का इस्‍तेमाल ही करते हैं। इसमें यह आत है कि परिवार के सभी सदस्‍यों की रजामंदी से ही स्‍पर्म दान किए जाते हैं। उन्‍होंने बताया कि इस तरह के भी कई मामले सामने आए हैं जिसमें महिलाएं भी अपने एग दान करती हैं।

डॉक्‍टरों का कहना है कि इस तरह के ट्रेंड के बढ़ने का कारण यह भी है कि लोग कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए भी अपने परिवार के सदस्‍यों से ही स्‍पर्म लेने या देने का फैसला करते हैं। इसके अलावा लोगों की यह सोच भी होती है कि अपने ही परिवार के सदस्‍यों का स्‍पर्म इस्‍तेमाल करने से उनकी आने वाली संतान का बौद्धिक विकास सही ढ़ंग से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+