धार्मिक भावनाओं का हवाला दे पाकिस्‍तान में फेसबुक पर पाबंदी

Facebook banned in Pakistan
इस्‍लामाबाद। यह पाकिस्‍तान के उन लाखों इंटरनेट उपभोक्‍ताओं के लिए बुरी खबर हो सकती है कि वहां फेसबुक पर पाबंदी लग गई है। इसके पीछे हवाला दिया जा रहा है कि फेसबुक के इस्‍तेमाल से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। लाहौर हाईकोर्ट ने वहां की सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय को यह आदेश दिया है कि वह फेसबुक पर तुरंत पाबंदी लगा दे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 6 अक्‍टूबर तक जवाब देने को कहा है। जिसका मतल‍ब है कि इस तारीख से पहले पाकिस्‍तान में फेसबुक पर प्रतिबंध लग सकता है।

कुछ दिन पहले फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने के लिए लाहौर के एक वकील द्वारा याचिका दायर की थी। जिस पर आज सुनवाई की गई है। याचिका करने वाले शख्‍स का कहना है कि इस साइट पर पवित्र पैगंबर जी की निंदा की जाती है। जिससे मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठोस पहुंचती है। जिस वजह से इस साइट पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

पाकिस्‍तान में लाखों लोग फेसबुक का इस्‍तेमाल अपनों से जुड़ने के लिए करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का आम लोगों में विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि अब वे अपने साथ जुड़ रहे लोगों से कैसे जुड़े रहेंगे। लोग इस फैसले को पूरी तरह गलत मानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+