काला धन लाओ, महंगाई भगाओ : बाबा रामदेव
झांसी। देश की बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। दो जून की रोटी भी मिलना आम आदमी के लिए मुश्किल का सबब है। सरकार ने हर चीजों के दाम बढ़ा दिये हैं। जिसके चलते देश का हर नागरिक काफी परेशान हैं। और इस बीमारी का इलाज तभी हो सकता है जब देश का पैसा जो कि काले धन के रूप में विदेशी बैंको में जमा है, वापस भारत आ जाये। ये कहना है योग गुरू बाबा रामदेव का।
जिन्होंने ये बात अपनी स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन कहीं। इससे पहले भी बाबा रामदेव ने इशारों-इशारों में कहा था कि इस देश को लूटने वाले देश के चुनिंदा खानदानी लोग हैं। जिनकी वजह से देश दिवालिया होने की कगार पर है।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव की स्वाभिमान यात्रा झांसी से शुरू होकर आज महोबा पहुंचेगी। बाबा रामदेव ने चुनौती देते हुए कहा कि ये यात्रा उनकी अपनी है इसलिए उन्हें किसी भी राजनैतिक पार्टी के चरित्र प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। क्योंकि किसी राजनैतिक पार्टी का अपना कोई चरित्र ही नहीं है।
बाबा रामदेव ने कहा कि योग सीखाना कोई गुनाह नहीं है। अपने करीबी बालकृष्णन पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है इसलिए वो ऐसा कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications