अफजल को ब्राह्मण कहने पर भड़का ब्राह्मण महासंघ

इस प्रकार के प्रचार के माध्यम को ब्राह्मण महासंघ ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की चेष्टा करार दिया। ब्राह्मण महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गौतम ने पुस्तक में संसद पर हमले के दोषी अफजल को ब्राह्मण बताए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज जेल अधीक्षक द्विवेदी की पुस्तक का विरोध करेगा।
गौतम ने कहा है कि वह जेल अधीक्षक के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे। आतंकवादी का न तो कोई धर्म होता और न ही जाति। आतंकवादी, मानवता का दुश्मन होता है। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सशक्त कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि ब्राह्मण महासंघ तिहाड़ जेल नंबर तीन के अधीक्षक मनोज द्विवेदी की पुस्तक पर प्रतिबंध लगवाने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications