बाबा रामदेव की स्वाभिमान यात्रा लोगों के मनोरंजन का साधन : कांग्रेस

गौरतलब है कि बाबा रामदेव की स्वाभिमान यात्रा झांसी से शुरू होकर आज महोबा पहुंचेगी। कल झांसी के लिए बाबा ने कहा कि उन्होंने अपनी यात्रा के लिए झांसी की रानी की धरती चुना क्योंकि जिस तरह झांसी ने अंग्रेजो के दांत खट्टे किये थे उसी तरह वो भी भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और देश का पैसा जो कि 400 करोड़ रूपये के रूप में स्विस बैंक में जमा हुआ है उसे भारत वापस लाकर ही दम लेगें।
बाबा रामदेव ने चुनौती देते हुए कहा कि ये यात्रा उनकी अपनी है इसलिए उन्हें किसी भी राजनैतिक पार्टी के चरित्र प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। क्योंकि किसी राजनैतिक पार्टी का अपना कोई चरित्र ही नहीं है। बाबा रामदेव ने कहा कि योग सीखाना कोई गुनाह नहीं है। अपने करीबी बालकृष्णन पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है इसलिए वो ऐसा कर रही है। रामदेव ने कहा कि विदेशी बैंकों में करीब चार सौ लाख करोड़ रुपये जमा हैं। उस धन को देश के विकास के लिए वापस लाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications