अमेरिकी सेना में समलैंगिकों से हटा प्रतिबंध

American Army pulled ban from Homosexual
वाशिंगटन। अमेरिका की सेना में एक ऐतिहासिक परिवर्तन होने जा रहा है। यहां की सेना के जवान भी अब अपने समलैंगिक साथियों के साथ आसानी से रह सकेंगे। सेना ने समलैंगिकों पर से लगे नियम हटा दिए हैं। इस मांग के लिए पिछले कई साल से अदालती कार्रवाई चल रही थी। पिछले कई साल से यह राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ था। आखिरकार सेना ने इस प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेना ने आखिरकार यह ऐतिहासिक परिवर्तन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि समलैंगिंगों पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरा गया है। रक्षा मंत्री लियोन पनेटा और ज्वायंट चीफ ऑफ स्टाफ प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन संवाददाताओं को संबोधित कर यह जानकारी दी।

समलैंगिकों से प्रतिबंध हटाने के लिए वहां की सरकार ने दिसंबर में प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्‍ताव पास होने के बाद सेना ने अपनी नीतियों की समीक्षा की। सेना से समलैंगिकों पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए वहां के जवान लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे। पिछले कई साल में करीब 14,000 सैन्य कर्मियों को इस कानून के तहत नौकरी गंवानी पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+