देशी बम से हुआ था आगरा हास्पिटल में ब्लास्ट

Investigators confirm Agra's bomb had firecracker material
लखनऊ। आगरा चिकित्सालय में हुए बम धमाका देशी बम से किया गया था। बम विस्फोट से एक दर्जन के करीब लोग घायल हुए जिसमें से चार की हालत गंभीर है। सुरक्षा एजेंसिया अभी तक घटना को अंजाम देने वालों का सुराग नहीं लगा सकीं हैं। हालांकि बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य व स्पेशल डीजी बृजलाल ने घटना स्थल का दौरा किया।

मुख्यमंत्री मायावती ने घायल चार लोगों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जबकि प्रधानमंत्री राहत कोष से पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। उधर जांच में जुटी एजेंसियों को जो सबूत मिल रहे हैं उससे पता चला कि चिकित्सालय में विस्फोट के लिए देशी बम का प्रयोग किया गया था। बम में सल्फर पोटेशियम क्लोरेट, व चारकोल के मिश्रण का प्रयोग किया गया जिसकी क्षमता बहुत कम थी।

स्पेशल डीजी बृजलाल ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा कि घटना को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा जबकि अभी तक एटीएस व एसटीएफ के हाथ कोई सुराग नहीं लगा सकीं हैं। सूत्र बताते हैं कि सुरक्षा एजेंसियों को हाथ अभी तक ऐसा कोई भी सुराग नहीं लगा है जिसके बिनाह पर जांच की दिशा तय की जा सके।

फिलहाल जांच एजेंसियां घटना स्थल पर मिले कुछ सबूतों व रिसेप्सनिस्ट के बयान को जांच का आधार बनाए हुए हैं। ज्ञात हो कि चिकित्सालय में सीसी टीवी कैमरे नहीं थे जबकि शुरूआती दौर में पुलिस ने कहा था कि कैमरे की फुटेज के आधार पर अहम सुराग मिल जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+