कराची में आत्मघातियों ने पुलिस को बनाया निशाना, 8 की मौत

इस हमले में पुलिस अधिकारी असलम के घर का एक बड़ा हिस्सा तहस नहस हो गया है। वे खुद इस हमले में पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके परिवार के कुछ सदस्य मकान के मलबे में दबे हुए हैं। हमले से बाल-बाल बचे पुसिल अधिकारी का कहना है कि वे इस तरह के हमलों से घबराने वाले नहीं है। आतंकी इस तरह के हमले कर उन्हें डरा नहीं सकते हैं।
अभी तक किसी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्राप्त जानकारियों के मुताबिक जिस जगह ब्लास्ट हुआ है वहां 3 मीटर गहरा गड्ढा हो गया है। धमाके में एक महिला और उसका बच्चे की भी मौत हो गई। धमाके की वजह से बिल्डि़ग की खिड़कियों के शीशे टूट गए।












Click it and Unblock the Notifications