कैश फार वोट में आरोपी सुहैल हिंदुस्तानी कोर्ट में बेहोश
नई
दिल्ली। कैश फॉर वोट मामले के एक प्रमुख आरोपी सुहैल हिंदुस्तानी आज कोर्ट परिसर में बेहोश होकर गिर पड़े। उसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि वे किस कारण से बेहोश हुए इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है पर बताया जा रहा है डिप्रेशन एक मुख्य कारण हो सकता है। वैसे डाक्टर यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि बेहोशी का कारण हैं। यानी कैश फार वोट में अब अमर सिंह के साथ सुहैल भी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ लेंगे। id="toptextpromo">सूत्रों
ने बताया कि यह वाकया उस समय हुआ जब सुहैल को पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। फिलहाल सुहैल की सेहत पर नज़र रखी जा रही है। डाक्टर उनकी जांच कर रहे हैं कि वे बेहोश क्यों हुए। संभव है कि यदि डिप्रेशन कारण बना तो उन्हें भी कोर्ट से राहत मिल सकती है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आज
कोर्ट में इसी मामले में सुधींद्र कुलकर्णी को भी कोर्ट में पेश होना था पर वे हाजिर नहीं हुए। कुलकर्णी ने वकील के मार्फत कोर्ट को बताया कि वह 2 अक्तूबर के बाद ही कोर्ट में हाजिर हो पाएंगे। कुलकर्णी बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के सहयोगी रह चुके हैं। आपको बता दें कि कैश फार वोट में अभी तक करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।











Click it and Unblock the Notifications