शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ एसजीपीसी चुनाव, 22 को परिणाम

SGPC polling completed in Haryana
चण्डीगढ। हरियाणा में शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ और किसी भी स्थान से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध करने के साथ-साथ सभी मतदान केद्रो पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

सिरसा

शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सिरसा व डबवाली सीट पर हुए मतदान में खासा उत्साह नजर आया। विभिन्न वाहनों में सवार होकर मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे। दिन भर मतदान केंद्र के आसपास रौनक बनी रही। मतदान आज सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो साय: 4 बजे तक चला। सिरसा सीट से शिरोमणि अकाली दल 1920 के उम्मीदवार गुरदीप सिंह, अकाली दल बादल के उम्मीदवार प्रकाश सिंह साहुवाला व आजाद प्रत्याशी गुरमीत सिंह तिलोकेवाला के बीच मुकाबला है।

इसी प्रकार डबवाली सीट से शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार जगसीर सिंह मांगेआना, आजाद उम्मीदवार परमजीत सिंह माखा व एचएसजीपीसी प्रत्याशी जगदेव सिंह मटदादू के बीच टक्कर है। सुबह के समय मतदान की रफ्तार कुछ कम रही और सिरसा सीट पर सुबह 10 बजे तक महज 19 प्रतिशत मतदान ही हो सका था। दोपहर के बाद मतदान में तेजी आई जो शाम 4 बजे तक चलती रही। जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांति से हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले में 102 मतदान केंद्र बनाए गए थे जबकि 460 अधिकरियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की सूरत में 13 पोलिंग पार्टीयां रिजर्व में रखी गई थी।

पानीपत

जिला पानीपत में लगभग 61 प्रतिशत सिख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए सात डयूटी मजिस्टे्रट तथा पांच सुपरवाईजर नियुक्त किए गए थे। पानीपत जिला प्रशासन द्वारा इस चुनाव की देखरेख के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। उन्होने बताया कि सभी मतदान केद्रो पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ।

यमुनानगर

यमुनानगर (एसजीपीसी)के रिटर्निग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश सिंह यादव ने बताया कि शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में मतदान शान्तिपूर्ण ढग से सम्पन्न हो गया है तथा कुल मतदान 67.68 प्रतिशत हुआ। उन्होंने बताया कि सबसे कम मतदान बूथ नम्बर 54 गांव गणेशपुर (अम्बाला)में 47.3 प्रतिशत हुआ जबकि सबसे ज्यादा मतदान बूथ नम्बर 23 गांव जडौदा(यमुनानगर) में 92.05 प्रतिशत हुआ। रिटर्निग अधिकारी यादव ने यह भी बताया कि इन चुनावों के परिणाम 22 सितम्बर 2011 को घोषित होंगें। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह ठीक 8 बजे शुरू हो गया था तथा पहले दो घटे में यानि 10 बजे तक कुल मतदान 10 प्रतिशत, अगले चार घंटों में यानि दोपहर 2 बजे तक कुल 53 प्रतिशत मतदान हुआ।

अम्बाला

शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी की दो सीटों के लिए आज जिला अम्बाला में मतदान शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हो गया। गौरतलब है कि अम्बाला तथा पंचकुला जिला में शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी की दो सीटें है जिसमें एक सामान्य तथा एक आरक्षित सीट है। दोनों सीटों पर कुल तीन-तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

एक-एक उम्मीदवार शिरोमणि अकाली दल का है तथा एक-एक उम्मीदवार अकाली दल हरियाणा का है। इसके अलावा दोनों सीटों पर एक-एक आजाद उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों सीटों के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 43151 है तथा इसके लिए कुल 45 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं जिनमें से 37 जिला अम्बाला में तथा 8 जिला पचंकुला में हैं। गौरतलब है कि जिस प्रकार से पंचकुला जिला के अम्बाला सीट के साथ जुड़े हुए है उसी प्रकार अम्बाला जिला के बराड़ा उपमंडल के मतदाता यमुनानगर जिले की सीट के लिए मतदान कर रहे हैं।

कुरूक्षेत्र

जिला में शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव आज शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। जिला के सभी 75 मतदान केद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण रहा तथा मतदान काप्रतिशत 66.49 रहा। सबसे ज्यादा मतदान का प्रतिशत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजराना कला के मतदान केद्र का रहा जहां पर 96.80 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 532 में से 515 मतदातों ने मताधिकार का उपयोग किया सबसे कम मतदान का प्रतिशत दयानंद कन्या महाविद्यालय सलारपुर रोड़ कुरूक्षेत्र का रहा जहां पर 633 में से 279 मतदातों ने मतदान किया।

कैथल

शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों की मतदान व मतदान गणना प्रक्रिया शांति पूर्ण संपन्न हुई। कैथल-7 निवार्चन क्षेत्र में 63.51 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए 60 पोलिंग पार्टियां तैनात थी। उपायुक्त अमनीत पी कुमार व पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने पूंडरी क्षेत्र के हाबड़ी व फरल में बनाए गए मतदान केंद्रों का दौरा किया। उपायुक्त ने बताया कि कैथल-7 निर्वाचन क्षेत्र में कुल 63 हजार 376 मतदाताओं में से 40 हजार 255 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में पडऩे वाले विभिन्न जिलों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार से रहा। भिवानी में 442 मतदाताओं में 281 ने वोट डालें, जिसका मतदान प्रतिशत 63 रहा।

फरीदाबाद

इसी तरह फरीदाबाद में 8636 में से 3629 मतदाताओं के वोटों के साथ 42 प्रतिशत मतदान हुआ। जींद में 16 हजार 150 मतदाता थे, जिनमें से 10 हजार 595 की पोलिंग के साथ मतदान 65 प्रतिशत रहा। कैथल में सर्वाधिक 35048 मतदाताओं में से 69 प्रतिशत के साथ 24 हजार 285 मतदाताओं ने वोट डाले। इसी प्रकार रेवाड़ी में 263 में से 204 मतदाताओं के साथ 75 प्रतिशत, रोहतक में 134 मतदाताओं में से 82 वोटरों के साथ 61 प्रतिशत, नारनौल में 921 मतदाताओं में से 447 मतदाताओं के मताधिकार के प्रयोग करने के साथ 48.50 प्रतिशत, पलवल में 814 वोटरों में से 407 ने वोट डाले और 50 प्रतिशत मतदान रहा तथा नूंह में 10 में से 10 सभी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करके शत प्रतिशत आंकड़े को छुआ। उपायुक्त ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारियों का अपनी ड्यूटी को निष्ठा से निभाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+