गोधरा कांड में आईपीएस संजीव भट्ट पर आरोप पत्र तय

सूत्रों ने बताया कि संजीव भट्ट के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने आरोपपत्र तैयार कर लिया है। संजीव पर जकिया जाफरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के सभी मुकदमों को गुजरात भेजे जाने के फैसले पर नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जनता के नाम मोदी के पत्र के जवाब में भट्ट उन्हें पत्र लिखकर उनसे जनता को गुमराह न करने को कहा था। सरकारी अधिकारी होते हुए ऐसा पत्र लिखने को अनुशासनहीनता मानते हुए भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मोदी के जवाबी पत्र में भट्ट ने कहा था कि फैसले का गलत अर्थ निकाल कर आप राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं। सलाहकारों ने आपको एक बार फिर गलत रास्ते पर डाल दिया है।
उधर, रविवार को गुजरात गृह विभाग की तरफ से उनके खिलाफ आरोप-पत्र जारी किया गया। यह आरोप-पत्र पिछले दस महीने के लिए सेवा से कथित तौर पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के संदर्भ में जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications