काला कुर्ता और लंबी दाढ़ी मतलब क्या आतंकवादी
नई
दिल्ली। आतंकवाद के खौफ के साए में अस्मिता थियेटर ग्रुप के सदस्यों को काला कुर्ता और लंबी दाढ़ी रखना भारी पड़ा। संदिग्ध होने की सूचना पर बाराखंभा पुलिस ने दो सदस्यों मनोज यादव और प्रवीण कुमार को हिरासत में ले लिया। करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इंडिया अगेंस्ट करप्शन कोर कमेटी के सदस्य अरविंद गौड़ इस थियेटर ग्रुप के डायरेक्टर हैं। उन लोगों ने आला अधिकारियों के पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की मांग की है। id="toptextpromo">अस्मिता
थियेटर ग्रुप अन्ना के समर्थन में नुक्कड़ नाटकों से लोगों को जागरूक करती रही है। वसंत वैली स्कूल में थियेटर ने नुक्कड़ नाटक हुआ था। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने नुक्कड़ नाटक करने वाले दो सदस्यों को हिरासत में लेकर बाराखंभा थाने पहुंच गई। यह सूचना मिलने के बाद डायरेक्टर अरविंद गौड़ के साथ थियेटर के अन्य सदस्य भी थाने पहुंचे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्हें
बताया गया कि फोन कर बताया था कि दो लोग काले कपड़े और दाढ़ी में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। इसलिए दोनों को यहां पूछताछ के लिए लाई है। थियेटर ग्रुप का आरोप है कि पुलिस को पूरी जानकारी देने के बावजूद पुलिस उनसे दुर्व्यवहार करते रहें। मनोज और प्रवीण अपने बारे मे बताते रहे । इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें जमीन पर बिठाए रखा। उन्हें पानी तक नही दिया गया। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें 14 दिन हिरासत में रखने की धमकी दी। उन लोगों ने इस बाबत पुलिस के आला अधिकारियों से बात की। करीब छह घंटे तक पूछताछ केबाद उन्हें छोड़ दिया गया। अन्ना की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच करवाने की मांग की है।











Click it and Unblock the Notifications