बैंक नहीं लगा रहे कैमरा, फिर लूट

Delhi: Bikers rob transporter of Rs 5 lakhs
नई दिल्ली। विकास मार्ग पर दिन-दहाड़े बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए। ट्रांसपोर्टर गगन सेठ (42) अपने अकाउंटेंट अविनाश (23) के साथ आईसीआईसीआई बैंक से रुपये निकालकर पास में ही मौजूद अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे। बैंक से बाहर निकलते ही बदमाशों ने अवनीश के हाथों से बैग लूट लिया। अविनाश ने कुछ दूर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश बाइक लहराते हुए मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वारदात स्थल से चंद कदमों की दूरी पर की पीसीआर वैन तैनात रहती है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

पुलिस के अनुसार गगन सेठ परिवार के साथ एफ-29 प्रीत विहार में रहते हैं। एफ-16 में इनका एवरग्रीन फूडस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम है। शनिवार को गगन को किसी पार्टी को पेमेंट करना था। इसके लिए वह अपने अकाउंटेंट के साथ दफ्तर से चंद कदम दूर आईसीआईसीआई बैंक से रुपये निकालने गए थे। दोपहर एक बजे बैंक से निकल कर गगन और अविनाश पैदल ही दफ्तर की ओर जा रहे थे। इसी बीच सामने से आए दो बदमाशों ने अविनाश के हाथों से रुपये से भरा बैग लूट लिया।

अविनाश शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भी भागा लेकिन बदमाश लक्ष्मी नगर की ओर फरार हो गए। वारदात के समय गगन अविनाश से कुछ कदम आगे चल रहा था। गगन ने पुलिस को बताया कि मूलत: बिहार के रहने वाले अविनाश को उन्होंने आठ महीने पहले ही अपने यहां काम पर रखा था। अक्सर वह बड़ी रकम की लेन-देन करता था। पुलिस अविनाश समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। विकास मार्ग स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर लूट की यह पहली वारदात नहीं है। ठीक इसी प्रकार वर्ष 2009 में बदमाशों ने एक मीट व्यवसायी से सात लाख रुपये लूट लिए थे। बैंक के अंदर तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन बैंक के बाहर एक भी कैमरा नहीं लगाया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने आरबीआई के आदेश का हवाला देते हुए बैंक को पत्र लिखकर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा था, लेकिन बैंक ने इसकी अनदेखी की। पूर्वी जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी बैंक के बाहर 21 मई 2009 को बाइक सवार बदमाशों ने न्यू गोविंदपुरा निवासी मोहम्मद जुल्फिकार से सात लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के समय बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। बैंक में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बैंक प्रशासन से कैमरे लगाने के लिए कहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी बैंक को कैमरा लगाने के लिए पत्र लिखा गया था। लेकिन बैंक ने उनकी बातों पर गौर नहीं किया। अब देखना है बैंक को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए और कितनी लूट होने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+