भूकंप में मरने वालों की संख्‍या 26 हुई

26 killed as heavy earth quake jolt Sikkim and Nepal
गंगटोक। पूर्व व उत्‍तर भारत में आए भूकंप से देश में मरने वालों की संख्‍या 26 हो गई है। भूकंप ने सबसे ज्‍यादा तबाही पूर्वी भारत के पहाड़ी राज्‍य सिक्किम में मचाई है। जहां भूकंप की वजह से 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सिक्किम के अलावा पश्चिम बंगाल में 6 व बिहार में 2 लोगों की मौत हुई है। भारत के अलावा भूकंप ने पड़ोसी देश नेपाल में भी कहर बरपाया है। वहां की सरकार ने अपने यहां 9 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में कई इमारतें गिर गई हैं। आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

भूकंप की वजह से सिक्किम में भूस्‍खलन हुआ है। यहां के कई मुख्‍य रास्‍ते धंस चुके हैं जिससे राहत व बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। सिक्किम में सिलीगुड़ी से गंगटोक की ओर जाने वाला मुख्‍य रास्‍ता कई जगह से धंस चुका है। जिससे दोनों इलाकों का संपर्क आपस में टूट गया है। भूकंप के बाद से ही गंगटोक में बिजली व फोन सेवा ठप्‍प पड़ी है।

रविवार की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 64 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा की तरफ था। रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 थी। यह भूकंप जमीन के लगभग 20 किलोमीटर अंदर आया था। गौरतलब है कि इस भूकंप का प्रभाव पूर्वी भारत के सिक्किम, असम और पश्चिम बंगाल के अलावा उत्‍तर भारत के बिहार, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, दिल्‍ली और झारखंड में आया था। पहाड़ी इलाके सिक्किम में इसने सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुंचाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+