गे पार्टी में पकड़ी गईं फिल्म और टीवी कलाकार बॉबी डॉर्लिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस ने मुंबई के अंबोली इलाके में स्पैनिश विला होटल में छापा मारा। पुलिस को उसके मुखबिर ने सूचना दी थी कि वहां बड़े स्तर पर गे पार्टी का आयोजन किया गया है। पुलिस जब सूत्रों के जरिये सूचना को पुख्ता पाया तो फौरन दल बल के साथ वहां पहुंच गई। पुलिस जब अंदर पहुंची तो वह हैरान रह गई। कान को फाड़ती म्युजिक और शराब के नशे में थिरकते गे अलग ही एक दुनिया में दिख रहे थे।
पुलिस ने फौरन सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उस समय चौक गई जब नशे की हालत में टीवी एक्ट्रेस बॉबी डॉर्लिंग को देखा। पुलिस ने बॉबी सहित 100 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को थाने ले गई और फिर सभी पर 1200 रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गे पार्टी के लिये टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की गई थी। टिकट मात्र 450 रुपये में बेचे गये थे।
आपको बताते चलें कि चर्चित फिल्म और टीवी कलाकार बॉबी डॉर्लिंग का असल नाम पंकज शर्मा है। वह सेक्स परिवर्तन कराकर पंकज से बॉबी डॉर्लिंग बनी हैं। आयोजको ने कहा कि पार्टी गैरकानूनी नहीं थी। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ इसलिये टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वह गे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने कहा कि उन्हें कार्रवाई सिर्फ इसलिये की क्योंकि पार्टी देर रात तक चल रही थी। आपको बताते चलें कि मुंबई में इस तरह की पार्टी का होना आम बात है। मगर यह पार्टी सिर्फ इसलिये खास थी क्योंकि बॉबी इसमें मौजूद थी। अब बॉबी को लेकर ढेरों सवाल उठने लगे हैं क्योंकि उन्हें लड़के से ज्यादा लड़की कहलाना पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications