जया के आंसुओं से पिघले अमिताभ, चुपचाप मिले अमर सिंह से

नई दिल्ली। इसे इंसानियत कहें या जयाप्रदा के आंसुओं का असर जिसके चलते अमिताभ बच्चन को अपने बिछड़े छोटे भाई अमर सिंह की याद आयी। आज अचानक अमिताभ बच्चन अपनी बेटी के साथ एम्स पहुंचे और करीब दो घंटे तक वो अमर सिंह के साथ मुलाकात की। सबको उम्मीद थी कि अमिताभ बहुत कुछ इस मुलाकात के बाद बहुत कुछ कहेगें लेकिन अमिताभ बिना कुछ कहें ही वहां से चले गये। इसके पीछे कारण ये भी हो सकता है कि अमिताभ को देखने के लिए भीड़ इक्ट्ठा हो गयी थी जिसके चलते अमिताभ ने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

इससे पहले करीब दिन के बारह बजे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह से मिलने पहुंचे। साथ में अमिताभ की बेटी श्वेता भी साथ में थीं । गौरतलब है कि अमर सिंह इन दिनों एम्स में भर्ती है। उनकी किडनी में इंफेक्शन में हैं। उनकी हालत काफी खराब है, जिसके आधार पर उन्हें तीस हजारी कोर्ट ने कल तक के लिए जमानत दी है। कैश फॉर वोट मामले में अमर सिंह को 6 सिंतबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। जहां उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गयी और उन्हें एम्स भेज दिया गया था।

जब से अमर सिंह ने सपा छोड़ी है तब से ही अमर सिंह और अमिताभ के रिश्तों में कड़वाहट देखी जा रही है। हाल ही में अमर सिंह की बिगड़ती हालत पर रामपुर सांसद जयाप्रदा ने रो-रो कर कहा था कि जिनके बुरे दिनों में अमर सिंह ने साथ दिया था वो इस समय कहां है जब अमर सिंह बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हो सकता है कि मानवीय रिश्तों और इंसानियत के कारण अमर सिंह से मिलने अमिताभ बच्चन गये लेकिन जब तक अमिताभ कुछ नहीं कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+