जो जनलोकपाल को समर्थन ना करे उसे वोट ना दो : अरविंद केजरीवाल

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिसार लोकसभा के उपचुनाव में मतदाता उसी उम्मीदवार को वोट डालें जो सबसे ईमानदार हो। इसी से भ्रष्टाचार रुक सकता है और आम आदमी का शोषण बंद होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव में देखा गया है कि मतदाता केवल पार्टी को देखकर अपना वोट डालते हैं, लेकिन यह नहीं देखते कि पार्टी ने जो उम्मीदवार खड़ा किया है वह कितना सच्चा, ईमानदारी व मेहनती है।
उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के पूर्व के काल में किए गए कार्यों अथवा लापरवाही को ध्यान में रखकर उपयुक्त उम्मीदवार को वोट दिया जाए तो न केवल सर्वश्रेष्ठ नेता उन्हें मिल सकता है बल्कि भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाई जा सकती है। इस मौके पर सचिव प्रो. एसएन टेलटिया ने कहा कि आईआरएस अधिकारी होने के बावजूद आम आदमी के हक में भ्रष्टाचार से आजादी की लड़ाई लडऩे वाले अरविंद केजरीवाल युवाओं के लिए एक आदर्श हैं।
उच्च शिक्षा ग्रहण करके जन आंदोलन को अपना लक्ष्य बनाने वाले केजरीवाल पर हिसार वासियों को गर्व है। उनका एक ही उद्देश्य है कि भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए परिवर्तन हो और जनलोकपाल बिल लागू हो। परिषद के पदाधिकारियों ने अपनी गतिविधियों को लेकर केजरीवाल से चर्चा की और भविष्य में जनहित में होने वाले सभी जन आंदोलनों में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने की बात दोहराई।












Click it and Unblock the Notifications