नरेंद्र मोदी का उपवास: पहले दिन की झलकियां
1. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सद्भावना कायम करने के लिए अपने जन्मदिन पर यानी की 17 सितंबर से तीन दिन तक सद्भावना उपवास करने का ऐलान किया ।
2.आज सबसे पहले सुबह नरेंद्र मोदी ने अपनीं मां नर्मदा देवी का आशीर्वाद लिया। मां ने उन्हें जन्मदिन की भेंट स्वरूप रामचरित मानस किताब दी।
3.मोदी के अनशन शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला भी साबरमती के फुटपाथ पर अनशन में बैठ गये, उन्होंने मोदी को उपवास को नाटक बताया।
4.मोदी के अनशन में शामिल होने के लिए भाजपा के वरिष्ट नेता लाल कृष्ण आडवाणी, अरूण जेटली, मुख्तार अब्बास नकवी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की ओर से दो मंत्री शांमिल हुए।
5.करीब सवा दस बजे मोदी गुजरात यूनिवर्सिंटी के एग्जीविशन हाल पहुंचे। जहां उनका गुजराती परंपरा से स्वागत किया गया। उनका राजतिलक हुआ और उन्हें गुजराती पगड़ी पहनायी गयी।
6.मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले सभी को सादर धन्यवाद दिया।
7.मोदी ने गुजरात को भयमुक्त, साहसी और विकास की ओर अग्रसर बताया।
8.मोदी ने कहा कि उनका उपवास वोट बैंके के लिए नहीं हो रहा है। कल जब गुजरात में बच्चा पैदा होता था तो वो मां-बाप को बाद में बल्कि कर्फ्यू को पहले जान जाता था, लेकिन जबसे राज्य में भाजपा सरकार आयी है तब से यहां यानी पिछले दस सालों से कर्फ्यू नहीं लगा।
9. विश्व में गुजरात मिसाल के रूप में उभरा है।
10.मोदी के बाद आडवाणी ने भी मोदी की शान में बातें कहीं। उन्होंने कहा आज गुजरात में 11 प्रतिशत के हिसाब से विकास की वृद्धि हुई है जो पूरे भारत मे कहीं नहीं हुआ है जिसका सारा श्रेय मोदी को जाता है।
11.आडवाणी के बाद जेटली और मुख्तार अब्बास नकवी ने भी मोदी को विकास पुरूष बताया।
12.आडवाणी ने पत्रकारों से इशारों-इशारों में कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी ही भाजपी की ओर से पीएम पद के दावेदार होंगे।
13.मोदी के उपवास हॉल में शॉर्ट सर्किट हो गया है, जिस वजह से अफरातफरी मच गई। लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
14.महात्मा गांधी के पौत्र तुषार गांधी ने एक टीवी चैनल से कहा कि मोदी उपवास करके उपहास करा रहे हैं।
15.पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी को अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित करती है, तो वो उन्हें बिना शर्त पूरा समर्थन करेंगे।
16.तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने कहा कि मोदी का यह उपवास सिर्फ एकता, सद्भावना के लिए है।
17.मोदी के मंच पर सैकड़ो की संख्या में मुसलमान भाई-बहन दिखायी दिये।
18. नरेंद्र मोदी अपने सद्भावना मिशन की पल-पल की खबर ट्विटर के जरिये बता रहे हैं। उन्होंने अपने मिशन में शामिल होने वाले लोगों का धन्यवाद दिया।
19. मोदी ने कहा कि वो जन्मदिन नहीं मनाते और ना ही वो मना रहे हैं।
20. जेडीयू का कोई नेता मोदी के उपवास में नहीं पहुंचा।
21. मोदी को उनके किसी समर्थक ने ऐसे नोट भेंच किये हैं जिसमें उनकी जन्मतिथि की तारिख यानी 17 सिंतबर 1950 अंकित है।













Click it and Unblock the Notifications