भारत मां का बेटा हूँ, देश की सेवा करना चाहता हूँ : नरेन्द्र मोदी

अहमदाबाद। सद्भभावना उपवास की शुरूआत करने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ किया कि वो भारत मां के बेटे हैं, इसलिए वो देश की सेवा करना चाहते हैं। वो भारत मां का कर्ज चुकाना चाहते हैं ताकि विश्वपटल पर भारत एक सफल और विकसिंत देश के रूप में ऊभर कर सामने आये। मोदी ने कहा कि उनका उपवास किसी वोट बैंक का हिस्सा नहीं है। आज पूरे विश्व में गुजरात की बातें हो रही है इसलिए नहीं गुजरात में मोदी है बल्कि इसलिए गुजरात आज विकास की नयी तस्वीर बन कर उभरा है।

मोदी ने जमकर अपनी पार्टी की तारीफ की। और कहा कि जब गुजरात में कोई बच्चा-पैजा होता था तो उसे बाद में अपने मां-बाप का नाम याद होता था, कर्फ्यू शब्द पहले ही याद हो जाता था। लेकिन आपको बता दें कि पिछले 10 सालों से गुजरात में कर्फ्यू नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि 6 करोड़ गुजराती मेरा परिवार है, उनकी पीड़ा मेरी पीड़ा है, उनकी आशा मेरी आशा है।

मोदी ने कहा कि 90 से पहले गुजरात की हालत बहुत ज्यादा खराब थी लेकिन भाजपा ने राज्य की सूरत बदल दी। इसके पीछे राज्य के सारे लोगों का तहेदिल से शुक्रगुजार करता हूं कि क्योंकि उनके सहयोग से ही आज गुजरात बदल गया है। यहां लोग निर्भिक हैं और भ्रष्ट्राचार मुक्त हैं।

मोदी के गुणगान आडवाणी, जेटली, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रकाश सिंह बादल ने भी मोदी के कसीदे पढ़ते दिखायी दिये। बादल ने तो यहां तक कह दिया कि अगर मोदी को भाजपा आगामी चुनाव में पीएम के रूप में पेश करती है तो वो पार्टी को सशर्त समर्थन देने को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+