काम पर लौटीं सोनिया गांधी पहले से ज्यादा जवान दिखीं : रीता बहुगुणा जोशी

मीटिंग के बाद पार्टी के लोगों के चेहरे बता रहे हैं कि वो राहत महसूस कर रहे है, शायद इसकी वजह ये है कि सोनिया ने वापस आकर पार्टी की कमान संभाल ली है। उत्तर प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी तो बोल पड़ी कि वे पहले से ज्यादा जवान दिखी, भगवान उन्हें स्वस्थ रखें। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वो किसी लंबे और बड़े ऑप्रेशन से दो-चार होकर आयीं है।
गौरतलब है कि जब से सोनिया गांधी अपना इलाज करा कर वापस भारत लौटीं थी तब से ये उनकी पहली बैठक थी । सोनिया गांधी की इस बैठक पर सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने काफी खुशी जताई थी और ऊपर वाले से दुआ की थी कि सोनिया गांधी स्वस्थ्य और सुखी रहें। आपको बता दें कि सोनिया गांधी 6 सिंतबर को भारत वापस आयीं थीं। जब से सोनिया गांधी भारत और पार्टी को छोड़कर अमेरिका गयीं थी तब से ही सत्तासीन यूपीए सरकार काफी मुसीबतों से दो चार हो रही थी। अन्ना हजारे के आंदोलन ने यूपीए की नींद उड़ा दी थी तो वहीं पार्टी के कई नेता जैसे कि मनीष तिवारी जैसे लोग बहुत कुछ उल्टा-सीधा बोलने लगे थे।
मालूम हो कि सोनिया गांधी पिछले महीने न्यूयार्क इलाज के लिए चली गयी थी। उनकी बीमारी के बारे में पार्टी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया था। टीवी चैनलों के मुताबिक सोनिया गांधी न्यूयार्क में एक ऐसे अस्पताल में भर्ती थीं जहां कैंसर का इलाज होता था। सोनिया के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी इलाज के दौरान पूरे समय मौजूद थीं। हालांकि राहुल भी वहां थे लेकिन उन्हें पार्टी के काम से बीच में ही भारत आना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications