अलकायदा के नए सरगना जवाहिरी का पनाहगार बना पाकिस्‍तान: पेंटागन

 Al-Qaeda chief Zawahiri still in Pakistan: Pentagon
पेंटागन। ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के बाद अमेरिका आतंकी संगठन अल कायदा के नए सरगना अयमान अल जवाहिरी की तलाश में जुट गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि जवाहिरी पाकिस्तान में छुपा हुआ है। गत दो मई को अमेरिकी कमांडो द्वारा ओसामा को मार गिराने के बाद जून में संगठन की कमान जवाहिरी ने संभाली थी। पेंटागन प्रवक्ता जॉर्ज लिटिल ने कहा, हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे संकेत मिले कि वह पाकिस्तान के अलावा कहीं और है।

उनका यह बयान जवाहिरी द्वारा 9/11 हमले की दसवीं बरसी पर एक जिहादी साइट पर सोमवार को पोस्ट किए गए वीडियो संदेश के बाद आया है। एक घंटे के इस वीडियो में जवाहिरी का आडियो और ओसामा की मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो संदेश शामिल है। माना जा रहा है कि यह वही वीडियो है, जो ओसामा की मौत के बाद अमेरिकी सरकार ने जारी किया था। हालांकि इस वीडियो में ओसामा की आवाज सुनाई दे रही थी, जबकि अमेरिकी रक्षा विभाग ने जो वीडियो जारी किया था, उसमें आवाज नहीं थी।

जवाहिरी ने कहा कि 9/11 के बाद अमेरिका को अफगानिस्तान और इराक में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसमें हाल ही में अरब देशों में हुई क्रांति की प्रशंसा की है। संदेश में कहा गया है कि मिस्र, ट्यूनीशिया, और लीबिया की जनता भय और आतंक से मुक्त हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+